Spread the love


झांसी। नवाबाद थाना इलाके के एक मंदिर में युवक द्वारा एक लड़की के पीछे खड़े होकर अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है। जबकि, इसके अगले दिन युवक मंदिर के दान पात्र से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। युवक की यह हरकतें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो खुशीपुरा स्थित छोटी काली माई मंदिर का है। मामला सात दिसंबर को दोपहर 12 बजे का है। रविवार को नवाबाद थाने पहुंचकर मंदिर के पुजारी रन्नो वर्मा उर्फ अरविंद ने घटना की शिकायत पुलिस से की। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना का मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *