Spread the love


शिकायत न मिलने पर पुलिस ने सख्त हिदायत देकर आरोपी युवक को छोड़ा, सीओ कार्यालय में हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। पूर्व में हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के मध्य सीओ सदर के समक्ष चल रही बातचीत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट को आमादा हो गया। सीओ सदर ने बीच-बचाव किया और आरोपी युवक को काेतवाली सदर में भेज दिया था। लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा कोई शिकायती पत्र न देने पर आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।

मंगलवार को शहर निवासी दो पक्षों के बीच पूर्व में हुए विवाद को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय में सीओ अभय नारायण के समक्ष दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। दोनों ही पक्ष अपने अपने तर्क रखते हुए अपने को सही साबित कर रहे थे। इसी बीच एक पक्ष अपने आप को सत्ताधारी पार्टी से जुड़े एक नेता का करीबी बताता है ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के साथ गाली गलौज करने लगा और मारपीट को आमादा हो गया। सीओ कार्यालय में अचानक हुए हंगामा पर बाहर खड़े पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे। तब तक सीओ सदर ने हमलावर हुए युवक को पकड़ लिया और कोतवाली सदर भेज दिया। लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत न मिलने पर मंगलवार की रात को आरोपी युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। हालांकि सीओ सदर के सामने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट को आमादा होने की घटना पुलिस विभाग सहित शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। यहां एक पक्ष आक्रोशित हो गया था और दूसरे पक्ष से मारपीट को आमादा हो गया था। हालांकि मारपीट नहीं हो पाई थी। लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा कोई शिकायत न करने पर उसे सख्त हिदायत और चेतावनी देकर जाने दिया।

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *