Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। उन्होंंने मानिकपुर कस्बे में महिला लाभार्थियों से मिलकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बताईं।

प्रदेश महामंत्री ने लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात कर केंद्र व प्रदेश से महिलाओं से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी। कहा कि नारियों को सांसद व विधानसभा के सीटों के लिए आरक्षण दिया गया है। धर्मनगरी पहुंचकर भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, महामंत्री विनीता द्विवेदी, माया प्रजापति सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *