Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी से कोलकाता के बीच चलने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को कोहरे के चलते निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन फरवरी माह तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के निरस्त होने से झांसी से पूर्वांचल की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी होगी। यह ट्रेन 23 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दी गई है। इसी तरह अभी तक स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलने वाली अंबिकापुर एक्सप्रेस को नियमित चलाया जाएगा। इसके नियमित चलने से भोपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

ठंड आंरभ होने के साथ ही ट्रेनों की चाल भी बिगड़नी शुरू हो गई। सुपरफास्ट ट्रेन भी घंटों विलंब से चल रही हैं। ऐसे में ट्रैक लोड कम करने के लिए रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से निरस्त कर दिया है। झांसी से जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (22198) को 23 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया। वहीं, कोलकाता से झांसी आने वाली गाड़ी संख्या 22197 को भी 25 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा नई दिल्ली से सोगरिया के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 20452 को भी 29 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है जबकि सोगरिया से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 20451 को भी 29 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया। कोहरे के चलते अन्य गाड़ियों को भी निरस्त किया गया है। इनके निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। वहीं, रेल प्रशासन ने अभी तक विशेष गाड़ी की तरह चलने वाली हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर के बीच स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया। अब यह गाड़ी 6 फरवरी तक चलाई जाएगी। इसके चलते भोपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरा खत्म होने के साथ ही निरस्त होने वाली गाड़ियों को नियमित कर दिया जाएगा।

इनसेट

आज नहीं जाएगी झांसी-आगरा एक्सप्रेस

कानपुर एवं लखनऊ की गाड़ी भी आज रहेगी निरस्त

झांसी से दतिया के बीच तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटर लाकिंग कार्य के चलते झांसी से आगरा, लखनऊ, इटावा का रेल मार्ग भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते रविवार को झांसी-आगरा एक्सप्रेस (11808) नहीं जाएगी। इसी तरह झांसी से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 01814 भी रविवार को निरस्त रहेगी। इसी तरह इन कार्य के चलते झांसी-आगरा एक्सप्रेस (11901), आगरा-झांसी एक्सप्रेस (11902) 18 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। झांसी-इटावा के बीच चलने वाली 11903 भी रविवार तक निरस्त रहेगी। यह गाड़ी सोमवार से अपने पूर्व निर्धारित समय से चलेगी। इन कार्य के चलते झांसी-कानपुर (0813) भी रविवार को निरस्त रहेगी। कानपुर से झांसी आने वाली गाड़ी संख्या 08124 भी रविवार को नहीं आएगी। इसी तरह झांसी-लखनऊ (11109) एवं लखनऊ-झांसी (11110) भी भी रविवार को निरस्त रहेगी। झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या (12049) भी रविवार को नहीं जाएगी। स्पेशल लखनऊ-झांसी (01824) भी निरस्त रहेगी। इन कार्यों के चलते रविवार को झांसी-बांद्रा टर्निनस एक्सप्रेस (22195) 2.30 घंटे विलंब से चलाई जाएगी।

सिकंदराबाद एक्सप्रेस लगाएगी सात फेरे

सिंकदराबाद-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन (04122) के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार से 27 जनवरी तक यह स्पेशल गाड़ी सात फेरे लगाएगी। यह गाड़ी झांसी से होते उरई, पुखरायां, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर होते हुए सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसी तरह सूबेदारगंज से सिकंदराबाद 04121 प्रत्येक बृहस्पतिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी से होते हुए नागपुर से सिंकदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 जनवरी तक कुल सात फेरे लगाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *