Spread the love


चित्रकूट। पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कानपुर के डीएवी मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में चित्रकूटधाम मंडल का पहला मैच मिर्जापुर के साथ हुआ। इसमें चित्रकूट मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीत लिया।

कोच फिरोज ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल की टीम ने टास जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बनाए। शांतनु ने 61 व पीयूष ने 25 रन बनाए। जवाब में उतरी मिर्जापुर की टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज अजय व सोहिल ने तीन-तीन विकेट लिए। इस प्रकार चित्रकूट ने 44 रन से मैच जीत लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *