थाना बार पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना बार अंतर्गत चौकी चिगलौआ प्रभारी देवराज मौर्य बुधवार को क्षेत्र में अपनी टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राजपाल उर्फ चुट्टू निवासी ग्राम चिगलौआ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम सूखा गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी शातिर व पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना बार में विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन के करीब मुकदमें पंजीकृत है। गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेविल संतोष कुमार, सिपाही कांता प्रसाद शामिल रहे।
