चित्रकूट। गांव की समस्या गांव में समाधान की प्रथम वर्षगांठ पर ग्राम चौपाल का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर में हुआ। इसमें कई लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।
शनिवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि ग्राम चौपाल की प्रथम वर्षगांठ है। ग्राम चौपाल से काफी समस्याओं का भी समाधान किया गया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की विकास योजनाएं धरातल पर उतारने का कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जनपद में ब्लाकवार कुल संपन्न चौपाल की संख्या 378 व चौपाल के दौरान पाई गई शिकायतों की संख्या 2166, निस्तारण की गई समस्याएं 2013 है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायत में विकसित भारत यात्रा के अंतर्गत गाडिय़ां जा रही है।
इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया। जिसमें राम किशोर, संतोषीया, लालता, ऊषा, शीला देवी व प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सुरेश, बोधी, मंजू, मुन्ना को स्वीकृत पत्र भी दिया गया। डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
इनसेट…
प्लांट का सजीव प्रसारण दिखाया
कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अक्षय ऊर्जा जागरूकता गोष्ठी हुई। सोलर रूफ टॉप योजना व स्वयं सहायता समूह के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जिले में लगाये गये प्लांट का सजीव प्रदर्शन किया गया। डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि जनपद में तहसील मऊ के अन्तर्गत अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर पार्क 800 मेगावाट जो कि 15 ग्रामों में लीज पर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है। जिसमें विशेष सहयोग करने वाले 13 प्रबुद्ध नागरिकों को प्रशंसापत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। संवाद
