
युवक ने अवैध संबंध में पत्नी और बेटी की हत्या की
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर एक युवक ने अपनी पत्नी व एक वर्षीय पुत्री की रविवार की रात को हत्या कर दी और अपना सिर दीवार में मारकर चोटिल करते हुए घर में आधा दर्जन नकाबपोशों द्वारा लूटपाट कर हत्या करने की बात कहने लगा। चार घंटे में ही पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की वारदात का खुलासा करते हुए युवक के झूठ से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त किया गया क्रिकेट बैट बरामद कर लिया। पत्नी व बेटी की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
