चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्याग विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मेडल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का मेडल और प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया।
योगासन में विनोद पाल प्रथम, ऊंची कूद में आशीष कुमार, शतरंज में गायत्री नायक, कैरम में दुर्गागिरी, डिस्कस थ्रो में कलावती सिंह, लंबी कूद में डाली आजाद, शाटपुट में आशीष त्रिपाठी और जैवलिन थ्रो में सत्येंद्र कुमार के प्रथम आने पर पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि दिव्यांग छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की सभी खेलकूद सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
कुलसचिव आरपी मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताएं दिव्यांग छात्रों के जीवन में काम आएंगी। संयोजक क्रीड़ा अधिकारी अमृतांशु मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आशीर्वाद से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। जन संपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा भी मौजूद रहे।
