Spread the love


Tire trader died due to collision with Bolero on the highway, family members said  hit intentionally, murder a

घटना के बाद गमगीन खड़े नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व अन्य परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जिले के प्रयागराज मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार टायर व्यापारी छिटककर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की लापरवाही को लेकर स्थानीय व्यापारियों में खासा आक्रोश रहा।

गुरुवार की देर शाम को शहर के बस स्टैंड के पास के निवासी टायर व्यापारी सुरेंद्र जायसवाल (50) प्रतिदिन की तरह पिपरावल पुल के पास की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही शहर के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रयागराज मार्ग पर पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सुरेंद्र का हेलमेट छिटक गया और वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *