Spread the love


Firing on Prisoner who came to present in Jaunpur court

जौनपुर कोर्ट में गोलीबारी के बाद गहमागहमी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर में एक साल पहले हुए बादल हत्याकांड के दो आरोपियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान दो गोली तो मिस हो गईं, लेकिन एक-एक गोली बंदियों को लग गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब पुलिस अभिरक्षा में दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। जब कोर्ट परिसर में गोली चली तो वहां भगदड़ मच गई।

जिले के धर्मापुर बाजार में एक दुकान पर अंडा खाने के दौरान 6 मई 2022 को ठकुरची (धर्मापुर) निवासी बादल यादव और उतरगावां निवासी अंकित यादव को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। जिला अस्पताल ले जाने पर बादल यादव को मृत घोषित कर दिया गया।

जिसके भाई की हुई थी हत्या, उसी ने मारी गोली

उस हत्याकांड में नामजद सत्य प्रकाश उर्फ सूर्य प्रकाश उर्फ गोलू राय और मिथिलेश गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों जिला कारागार में निरूद्ध हैं। मंगलवार को उस मामले में दोनों की पेशी थी। उधर से बादल के भाई व अन्य गवाहों  को भी गवाही के लिए बुलाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *