Spread the love


Goods worth two crores burnt to ashes due to fire broke out in carpet company in bhadohi

कालीन कंपनी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई में हाईवे से सटे एक कालीन कंपनी में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखी कालीनों के साथ ही कच्चे माल जलकर राख हो गए। भदोही के अलावा तीन जिलों से पहुंचे अग्निशमन वाहनों से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

औराई में वाराणसी-प्रयागराज हाइवे से सटे औराई स्थित वाराणसी कारपेट कालीन कंपनी में मंगलवार की दोपहर कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच कंपनी के गोदाम से तेज धुंआ उठने लगा। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जान बचाकर बाहर निकले कर्मचारी

शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में जुट गई। दूसरी तरफ सर्किल सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात व कोतवाल एनपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *