Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Tue, 16 May 2023 11:50 PM IST

मानिकपुर(चित्रकूट)। लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन में महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। डॉक्टरों की टीम ने सकुशल प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा को बचा लिया।

लोकमान्य तिलक से जयनगर जा रही पवन एक्सप्रेस ट्रेन में अपने परिवार के साथ कोच ए-1 की बर्थ नंबर 23 व 24 यात्रा कर रही महिला अंश कुमारी को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई। अचानक यात्रा कर अन्य लोगों ने एकीकृत हेल्पलाइन नंबर-139 के माध्यम से रेल मदद पोर्टल पर भी मेडिकल सहायता के लिए रेल प्रशासन को सूचना दी। एनसीआर के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि प्रयागराज मंडल पर सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने आने वाले रेलवे स्टेशन शंकरगढ़ में ट्रेन का ठहराव न होते हुए भी ट्रेन का ठहराव कराने के आदेश जारी किया।

जैसे ही ट्रेन आठ बजकर 48 मिनट पर शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंची तो डॉक्टरों की टीम ने संबंधित कोच में पहुंचकर महिला की डिलवरी कराई। थोड़ी देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद महिला के पति मिथलेश राय ने डॉक्टरों व रेल प्रशासन की टीम को धन्यवाद दिया। इसके बाद ट्रेन 9 बजकर सात मिनट बाद अपने गंतव्य को रवाना हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *