बांदा। खानकाह इंटर कॉलेज में मंगलवार को बांदा और चित्रकूट जनपद के हज यात्रियों की ट्रेनिंग और टीकाकरण कराया गया। बांदा जिले के 93 व चित्रकूट के 13 हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस, पोलियो और इंफ्लूएंजा का टीका लगाया गया।
हज कमेटी आफ इंडिया के निर्देश में मंगलवार को जिला हज ट्रेनर अल्हाज गुलाम मुस्तफा ने हज यात्रियों को हवाई जहाज में बैठने से लेकर वापसी तक व हज, उमरा, मीना, अराफात के तरीके सिखाए। एहराम बांधने का तरीका भी बताया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैवाल, राधा शर्मा की देखरेख में डॉ. आरिफ अंसारी व फार्मासिस्ट आसिफ, बीएचडब्ल्यू शबीना, अंजुमनिशां, सुमन यादव, कमर फातिमा ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया।
हाजी जाहिद अली, हाजी सुभान अली, हाजी मोहम्मद फारूक, हाजी अजीजुस्समद, हाजी सैय्यद अहमद मगरबी, हाजी जमील, हाजी रईस, चित्रकूट से हाजी अफसर उल्ला, हाजी सैय्यद अख्तर फराज, हाजी हैदर अली, हमीद, उमर अली, आजम, एकराम, जावेद, नजीबुद्दीन, मुकीम, हारून, गफ्फार, फरहान, हाजी सऊद अली, हाजी मजहर अली, हाजी अनवर सईद खां रहे।
