नरैनी। सास-बहू के बीच आपसी विवाद के बाद सास ने कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गोपारा गांव की आशा देवी (40) की घरेलू कामकाज को लेकर बुधवार को सुबह बहू से विवाद हो गया। आशा ने गुस्से में आकर सब्जियों में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर लवलेश पटेल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका गांव के प्राइमरी स्कूल में रसोइया थी उसके दो पुत्र हैं। पुत्र कमल ने बताया कि उसकी पत्नी और मां के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि परिजन सास-बहू का विवाद बता रहे हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
