संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 18 May 2023 12:17 AM IST
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई माफिया मुख्तार की पेशी
बांदा। मजदूर हत्याकांड में बांदा के जिला कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मंगलवार को आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। मुकदमे में कोर्ट में मंगलवार को गवाहों के बयान दर्ज किए जाने थे। अगली पेशी 22 मई को होगी।
आजमगढ़ के तरायां थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के विवाद में ठेकेदार पर फायरिंग हुई थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। ठेकेदार की तहरीर पर मुख्तार और उसके सहयोगियों को नामजद किया गया था। इसकी सुनवाई आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट में की जा रही है।
उधर, गैंगस्टर मामले की सुनवाई भी इसी कोर्ट में चल रही है। अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 मई दी है। कारागार अधीक्षक वीरेश कुमार का कहना है कि जेल से मुख्तार की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। (संवाद)
