Spread the love

मोंठ (झाँसी) मून इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल-भुजोंद में क्रिसमस का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया । प्रधानाचार्य शादाब बेग ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । संस्थापक दीपनारायण सिंह ने ऑन लाईन उपस्थित होकर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार को क्रिसमस पर बधाई देते हुए शुभकामनायें दी। डिम्पल करीम के निर्देशन में आकर्षक सजावट मन मोहती रही तथा नर्सरी से पॉचवी तक के छात्र-छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रभु ईशु के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन की शानदार प्रस्तुति सराहनीय रही। हैड ब्यॉय हर्षित यादव तथा हैड गर्ल वैष्णवी गुर्जर ने क्रिसमस डे के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय प्रशासक अंकित यादव ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। इसी बीच सेंटा क्लॉज ने आकर उपहार बाँटे तथा अपने स्नेहिल नाटकीय अंदाज से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर रामनरेश रमन, कमलेश यादव, श्रुति राठौर, धर्मेन्द्र यादव, पंकज यादव, अर्शी खान, वीरेन्द कुमार, स्नेहा राठौर, रितु पटैरिया, निशान्त साहू, राखी चौरसिया, खुशनुमा, चेतना चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *