अज्ञात कारणों के चलते 55 वर्षीय महिला ने फां’सी लगाकर दी जान….
झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेरसा में अज्ञात कारणों के चलते एक 55 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ग्राम सेरसा के अशोक कुमार की पत्नी विद्या देवी के द्वारा उस समय घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जब घर पर कोई नहीं था। बताते चले कि मृतका के दो पुत्र जोकि मजदूरी के लिए फरीदाबाद में रहते है। घर में पति अशोक और उसकी पत्नी विद्या देवी ही रहते थे। किसी अज्ञात कारणों के चलते 55 वर्षीय विद्या देवी ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। सूचना पर पहुंचे पूँछ थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल के द्वारा शव को फंदे से नीचे उतरवा कर शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए झांसी भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।