“ये तस्वीरें किसी की रफ़्तार की सनक का नतीजा हैं… और कीमत चुकानी पड़ी मासूम ज़िंदगियों को… झांसी के मऊरानीपुर में आज सड़क पर खून बहा… और एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं….”
झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र का बड़ा गांव तेगेला… शुक्रवार दोपहर का वक्त… एक ऑटो में सवार लगभग एक दर्जन लोग गांव से शहर की तरफ जा रहे थे… तभी सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए…
हादसे में मौके पर ही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई… जबकि सात से ज्यादा लोग लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पते रहे… ज़ख्म इतने गंभीर कि सभी को पहले मऊरानीपुर अस्पताल ले जाया गया… और वहां से हालत नाज़ुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया…
गांव के लोगों का आरोप है कि कार बेकाबू थी… और ड्राइवर ने रफ्तार पर काबू नहीं रखा… हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया…
“सवाल ये है… रफ्तार की सनक कब तक ज़िंदगियां निगलती रहेगी? और सड़क पर मौत बांटने वालों पर नकेल कसने में हमारी व्यवस्था आखिर इतनी लाचार क्यों है?”
