झाँसी की गरौठा तहसील के ग्राम अहरौरा के तालाब में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के पास मवेशियों और बच्चों का आना-जाना रहता है, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बढ़ गई है।
मगरमच्छ को देखकर समाजसेवी विनोद पस्तोर ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला ने मौके पर पहुंचकर तालाब के पास एक पिंजरा लगवाया, ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ा जा सके।
हालांकि कई दिनों की कोशिशों के बावजूद अभी तक वन विभाग को सफलता नहीं मिली है। मगरमच्छ अब भी तालाब में सक्रिय है और ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
