Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। जहाँ दो ममेरी फुफेरी बहनों ने घर से भागकर सबको चौका दिया। अब ये दोनों बहने पति-पत्नी की तरह एक घर मे रह रही है।

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली ममेरी बहन निकिता और सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी उसकी फुफेरी बहन दीपांशी दोनों पिछले डेढ़ साल से एक दूसरे को बेहन्ता मोहब्बत किया करते थे। दोनों रोज खूब फोनों पर बात करते थे। जो निकिता के घर वालों को पसंद नहीं था। जिसके चलते कई बार दोनों के घरों में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था लेकिन बीती 26 फरवरी को निकिता दीपांशी के साथ घर से फरार हो गई थी।

जिसके बाद की कहानी बताते हुए ये दोनों बताती हैं कि वह गाजियाबाद में एक किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम किया करती थी।

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इस मामले में घर से फरार होने के बाद निकिता के पिता ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि दूसरे गांव निवासी उसकी भांजी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गई है। उन्होंने अंदेशा जताया था कि उनकी बेटी को कहीं बेच दिया गया है। जिसके बाद यह शिकायत लखनऊ से जब तितावी थाने पहुंची तो पुलिस ने किसी तरह इन दोनों लड़कियों से संपर्क किया। जिसके बाद गुरुवार को यह दोनों थाने पहुंची थी जहां इन्हें देखकर सभी भौचक्के रह गए थे। इस दौरान निकिता जहां मांग में सिंदूर भरकर दुल्हन की तरह थाने पहुंची थी तो वहीं दीपांशी ने दूल्हे की तरह पैंट शर्ट में एंट्री की थी। जिसके बाद इन दोनों ने पुलिस में अपने बयान दर्ज कराए थे। इस दौरान निकिता के परिजनों ने खूब उन्हें समझाने की भी कोशिश की थी लेकिन वह दोनों अपने फैसले पर अड़ी रही। जिसके बाद पुलिस ने भी बयान दर्ज करते हुए इन दोनों को पुलिस सुरक्षा में दीपांशी के घर भेज दिया था। अब यह दोनों लड़कियां जो पहले ममेरी फुफेरी बहन हुआ करती थी वो अब एक घर मे पति-पत्नी की तरह एक साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही है।

इन दोनों युवतियों का कहना है कि उनका लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वह एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझती हैं। जिसके चलते उन्होंने लिविंग रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया था।
ये दोनों बहनें दावा कर रही है कि उन्होंने शादी भी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *