Spread the love

झाँसी के थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम कांडौर में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृतक बीरपाल पाल उम्र करीब 33 साल थाना कोंच के ग्राम चमेंड का रहने वाला था। वह शादी के बाद कांडौर में अपनी ससुराल में ही रहता था। सुबह घर के एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना शाहजहांपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर बाद एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जानकारी ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार सदमे में हैं। मौके से पहुँची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *