झाँसी में जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में आज आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को वरीयता क्रम देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ को प्रथम स्थान देकर पुरस्कृत किया गया और यह प्रसन्नता व्यक्त की भविष्य में इसी तरह का कार्य करते रहे। डॉक्टर सुधाकर पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी ने उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा प्रत्येक लाभार्थी को यह सेवाएं प्रदान की जाएं। जिससे हम सब अपने कार्य एवं दायित्व का पालन कर सकें। आयुष्मान आरोग्य मित्र कुलदीप यादव को जिलाधिकारी और सीडीओ द्वारा उत्कृष्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पुरस्कार दिया गया। कुलदीप यादव ने पुरस्कार प्राप्त कर यह कहा हम सब का लक्ष्य है कि प्रत्येक लाभार्थी को जन-जन तक यह सेवाएं पहुंचाएं।
