झांसी के टहरौली में रवि की फसल के लिये किसानों को डीएपी की आवश्यकता पड़नी बाली है। जिसके सम्बन्ध में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खाद वितरण प्रणाली को बेहतर करने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पिछले बर्ष जिले में खाद का वितरण काफी देर से शुरू हो पाया था, इसके साथ ही आवश्यकता के अनुरूप खाद समितियों को समय से नहीं मिला, बौनी का समय आने पर समितियों में एक साथ किसानों की भीड़ जमा होने लगी जिससे जिले की समितियों पर अक्सर आराजकता दिखाई देती थी। उच्च अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटा गया, यहां तक कि टोकन प्रणाली और थाने तक से किसानों को खाद बांटा गया। 3 सूत्रीय मांग पत्र में कहा गया कि समितियों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए, आबंटन एवं सत्यापन प्रणाली में अतिरिक्त समय व्यय न हो, किसानों को एक ही बार मे जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करा दिया जाए। ज्ञापन देने बालों में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय, केशव कंथरिया, अरुण समेले, दीपक दुबे बकायन,धर्मेन्द्र साहू, देवेन्द्र अहिरवार आदि शामिल रहे।
