झाँसी के मोठ में उत्तर प्रदेश शासन की विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए जनपदीय संगोष्ठी का आयोजन जिला अधिकारी झांसी के निर्देश पर प्रातः 10:00 बजे टीकाराम यादव महाविद्यालय मोठ में किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र खरे ने बताया कि संगोष्ठी में प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार अग्रवाल (IAS), बी के मौर्य (IPS) सहित शासन के विभिन्न जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस शिरकत करेंगे। संगोष्ठी में विभिन्न व्यापारियों, किसानों, उद्योगपतियों, प्रबुद्धजनों छात्रा से संवाद कर उत्तर प्रदेश शासन के लिए एक रोड मैप तैयार किया जाएगा। महाविद्यालय में कार्यक्रम की तैयारी महाविद्यालय स्टाफ द्वारा जोर-जोर से की गई है।
