झाँसी की मोठ कोतवाली इलाके के ग्राम बम्हरौली में अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के दो व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए है, 15 सितंबर के दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह प्राइमरी स्कूल बम्हरौली के पास पहुंचा था, तभी वहां पर पहले से बैठे एक गांव के और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उसकी मारपीट करने लगे, इसके साथ ही कहने लगे कि मुझे तुमसे पांच हजार रुपए लेना है, और मेरी जेब से बीस हजार रुपए निकाल लिए और गंदी गंदी भद्दी गालियाँ देने लगे, फिलहाल पीड़ित युवक ने मोठ कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन ऐसे तमाम सवालात खड़े होते है कि 20 हजार रूपये युवक कहां लेकर जा रहा था? जिस दौरान उक्त लोगों ने युवक से रूपये छीन लिए, फिलहाल सवालात कई हैं, पीड़ित अशोक कुमार ने बीस हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। यह आरोप कितना सही है। कितना गलत यह कहना मुश्किल है, पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर माजरा क्या है।
