Spread the love


मानिकपुर। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने घटना की जानकारी परिजनों को जानकारी दी। वह गोरखपुर जिले का निवासी था।

बड़हल गोरखपुर निवासी विजय जायसवाल (60) अपने पुत्र नवनीत के साथ दादर-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई से लौट रहे थे। ट्रेन मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर रुकी तो विजय पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे। थोड़ी देर बाद ट्रेन चलने लगी।

उन्होंने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, लेकिन पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर बेटे नवनीत ने टीटी के पास जाकर ट्रेन रुकवाई और जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने इसकी सूचना मानिकपुर थाना पुलिस को दी।

गुरुवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी सोनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *