चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि पुराने चेकडैमों की जांच कराकर उसकी मरम्मत कराएं। नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने के संबंध में कहा कि लक्ष्य के काम कम हुआ है। इसमें प्रगति कराएं। विकास कामों की गति धीमी न होने पाए।
उन्होंने अटल भूजल के संदर्भ में जानकारी की। सीडीओ से कहा कि तालाबों की सूची लेकर सत्यापन कराएं कि कितने तालाबों में नहरों से पानी भरा गया है। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसका भुगतान शत प्रतिशत कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जो पंचायत सहायक बचे हैं, उनकी नियुक्ति जल्द करें।
जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि अंत्योदय कार्ड धारक को प्राथमिकता के आधार पर गोल्डन कार्ड बनवाएं। बीएसए को निर्देश दिए कि पासआउट बच्चों की सूची डीआईओएस को दें, जिससे उनके दाखिले हो सकें। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डाॅ. भूपेश द्विवेदी, पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, बीएसए लव प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
