Spread the love


चित्रकूट। घटना या दुर्घटना होने पर पुलिस की सहायता कैसे ली जा सकती है। इसके लिए कहां सूचनाएं दी जाए। कौन-कौन से आपातकालीन नंबर हैं। आईएएस और आईपीएस बनने के लिए कौन सी परीक्षाएं देनी पड़ती है। ये सवाल पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं ने अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी से पूछे। अपर एसपी ने उनके सवालों का जवाब बड़ी संजीदगी से दिया।

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में चित्रकूट इंटर कॉलेज सभागार में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अपर एसपी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। छात्र-छात्राओं ने आग लगने पर बचाव के लिए पुलिस की मदद लेने, यदि कोई परेशान करे तो कौन सा आपात नंबर लगाएं, साइबर क्राइम रोकने, एसपी और डीएम बनने के लिए कौन सी परीक्षाएं देनी पड़ती है के बारे में जानकारी ली।

अपर एसपी ने उनकी जिज्ञासा शांत करते हुए कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के लिए 112 नंबर लगा सकते हैं। साइबर क्राइम की घटना हो तो 1930 पर डायल करें। तुरंत सहायता मिलेगी। टीएसआई मनोज कुमार ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। कहा कि नियमों का पालन जरूर करें। इससे दुर्घटनाएं कम होंगी। प्राचार्य डाॅ. रणवीर सिंह चौहान ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की तारीफ की। कहा कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां मिली हैं। इस मौके पर यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल नौशाद अली, देवेंद्र कुमार, चित्रकूट इंटर कॉलेज के शिक्षक विवेक श्रीवास्तव, लालमन, विजय पांडेय, शंंकर यादव, लक्ष्मीदेवी, इंद्रकुमार, रमेश सिंह व आलोक शुक्ला भी मौजूद रहे।

बारहवीं की छात्रा अमीषा पटेल ने पूछा यदि कोई परेशान करे तो पुलिस की सहायता कैसे लेनी चाहिए। अपर एसपी ने कहा कि 112 नंबर लगाकर पुलिस की सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा संबंधित थाने में भी लिखित सूचना दे सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *