Spread the love


बांदा। मिशन लाइफ (इको क्लब) के अंतर्गत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में ‘जीवन शैली पर्यावरण के लिए’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वन अधिकारियों और प्रधानाचार्य ने छात्राओं को जल और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के नेतृत्व में वन विभाग के दरोगा राम बहोरी, वन रक्षक शुभम द्विवेदी ने छात्राओं के साथ गांव में जन जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्या डॉ. शशि मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का मिशन लाइफ बहुपयोगी अभियान है। जो जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की संजीदगी एवं बेहतरीन प्रयासों को वयक्त करता है।

कमला के नेतृत्व में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें रोशनी ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय और अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडीएफओ ने कहा कि हम ऊर्जा एवं जल संरक्षण करें। पाॅलिथीन का प्रयोग न करें। सब्जी धोने के पानी का प्रयोग हम पौधों को सींचने में करें। चिड़ियों को देखें, उनकी आवाज को पहचाने, प्रकृति से लगाव हमें तनाव से मुक्त करता है। मानसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। नीलम, अमित सलमान ने रैली में नारे लगवाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *