Spread the love


भाई से मारपीट में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

कमासिन थाना क्षेत्र के सेऊहट गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। भाई से मारपीट में घायल वृद्ध ने घर में दम तोड़ दिया। कानपुर में 15 दिन इलाज के बाद घर पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया।

कमासिन थाना क्षेत्र के सेऊहट गांव निवासी बिंदा प्रसाद (60) ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। बेटे विजय पाल ने बताया कि एक मई को चाचा देव कुमार शराब के नशे में गांव के लोगों को गाली दे रहा था। पिता उसे समझाने गए तो उनसे भिड़ गया। देवकुमार ने पिता के सिर पर लाठी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका कानपुर के अस्पताल में 15 दिन इलाज चला। 16 मई को डिस्चार्ज होकर घर आए थे। उनके तीन बीघा जमीन है। पुत्र पूना में मजदूरी करता है। थाना प्रभारी एसआई ईश्वरचंद्र ने बताया कि घटना में मारपीट की एफआईआर देव कुमार के नाम दर्ज है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *