Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मयंक जैन ने कहा कि न्यायाधीश व अधिवक्तागण न्यायिक प्रक्रिया के ही अंग हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।

दो दिवसीय दौरे पर जनपद में आए उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने शनिवार को बार रूम में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और गहनता से विचार करते हुए उसके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला से लेकर तहसील स्तर के न्यायालयों में स्टॉफ कमी है जिससे कामकाज प्रभावित होता है। न्यायमूर्ति ने कहा कि वादकारियों को समय से सही न्याय मिल सके। इसके लिए अधिवक्तागण प्रयासरत होते हैं, यही न्यायाधीशों का उद्देश्य होता है। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार, प्रधान न्यायाधीश महेश नौटियाल, मोटर दुर्घटना प्राधिकरण न्यायाधीश अरविंद्र कुमार, जिला बार एसोसिएसन की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन, संचालन बार एसोससिएसन के निवर्तमान अध्यक्ष नेमिकुमार जैन ने किया।

अधिवक्ताओं ने जमानत पर शीघ्र सुनवाई न होने की शिकायत

प्रशासनिक न्यायमूर्ति को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने शिकायत की है, कि मुल्जिमान की जमानत संबधित प्रार्थना पत्र पर शीघ्र सुनवाई नहीं जाती है। कुछ मामलों में मुल्जिमान जेल में होते हैं, लेकिन सुनवाई होने की दशा में उनकी अन्य किसी न्यायालय में अपील भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस प्रकिया में सुधार लाने का अनुरोध किया है। जिससे जेल में निरूद्व आरोपियों को न्याय मिल सके। पत्र पर दीपक सिंह, कैलाश नारायण, अजय सिंह राजपूत, हरदयाल सिंह लोधी, जानकी प्रसाद, शशिकांत सिंह, महेंद्र पाराशर, मुकेश कुमार, अनुराग सिंह आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

अधिवक्तओं ने की पीठासीन अधिकारी तैनाती की मांग

बार एसोसिएसन तालबेहट के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय तालबेहट में पीठासीन अधिकारी तैनाती की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तहसील तालबेहट में 20 फरवरी 2016 को ग्राम न्यायालय प्रारंभ किया गया था। जब से लेकर आज तक यहां पर पीठासीन अधिकारी की तैनाती नहीं की गयी है। उन्होंने वादकारी व अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां पर शीघ्र पीठासीन अधिकारी के तैनाती की मांग की। पत्र पर बार संघ तालबेहट के अध्यक्ष जहेंद्र सिंह परमार, हरीराम राजपूत आदि के हस्ताक्षर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *