Spread the love


Banda: Woman committed suicide by hanging

मृतका ज्योति की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के नरैनी में छोटी बहन की शादी में शामिल होने के मायके न भेजे जाने से क्षुब्ध महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसका भांजा बाथरूम गया। कोतवाली क्षेत्र के देविन नगर निवासी ज्योति (29) ने शनिवार रात घर के ऊपर बने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

रात में भांजा आलोक बाथरूम जाने के लिए उठा तो कमरे में उसे लटका देखा। आलोक ने बताया कि वह स्नातक का पेपर देने मामा सुरेंद्र के घर में रुका था। पिता मध्य प्रदेश के मैहर के मढ़ई गांव निवासी रामजी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी रुचि की शादी जून में है। ससुरालियों ने ज्योति को शादी में नहीं भेजा। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

मृतका की मां अंजू पांडे ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े 11 बजे उसकी बात हुई थी। उसने घर में हुए झगड़े के बारे में बताया था। मृतका के एक दो वर्ष की पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *