Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। भीषण गर्मी के लाख कोशिशों के बाबजूद बिजली विभाग नगर की जनता को ही पर्याप्त बिजली मुहैैया कराने में असफल साबित हो रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। फीड़र नंबर एक के आधे से अधिक उपभोक्ताओं को शनिवार की पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ी। वही रविवार को भी सुबह से सायंकाल लाइन ठीक करने का काम चलता रहा।

चार दिन से नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। नगर सहित पूरे क्षेत्र की जनता बिजली के संकट से परेशान है। शनिवार को रात में नाई की पुलिया के पास रखा ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। जिससे नीलू कुशवाहा के मकान की ओर जाने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई।

रविवार को सुबह जब कर्मचारी लाइन ठीक करने गए तो कुछ लोगों ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात को लेकर बबाल काटा। जिस पर अवर अभियंता केके शुक्ला स्वयं मौके पर गए और लोगों की समस्या को सुना। इसके बाद भीषण गर्मी में संविदा कर्मचारी पूरी दोपहर लाइन में आए फाल्टों को ठीक करते रहे। जिससे नगर की अधिकांश जनता को पूरी दोपहर बिना बिजली के गुजारना पड़ी। वही ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और भी खराब है जहां बिजली के न तो आने का और न ही जाने का कोई समय निशिचत है।

चोरी करने वालों ने कर दी बंच केबल खराब

नगर के पुराने बस स्टैंड के आसपास निवास करने वाले कुछ उपभोक्ताओं के संयोजन बिल भुगतान न करने पर विभाग द्वारा काट दिए गए थे। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने चोरी से बिजली उपयोग के लिए केबल में जगह जगह छेडछाड़ की। जिससे पूरी केबल ही जबाब दे गई। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों ने पूरी केबिल ही हटा दी। इससे उस स्थान पर रहने वाले उन उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *