Spread the love


sp chief and former cm akhilesh yadav will come to gorakhpur on 27th

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 मई को सुबह 10.15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे से वह सड़क मार्ग से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टाड़ा जाएंगे।

यहां उनके पिता स्व. हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाएंगे। अखिलेश वहां करीब आधे घंटे रहेंगे। दोपहर 12.45 बजे वह बलिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 मई का गोरखपुर आने वाले थे। लेकिन उनकी ताई का निधन हो जाने से कार्यक्रम स्थगित हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *