Spread the love


बबेरू। चचेरी बहन को गांव से लेकर कमासिन जाते समय टोलाकला गांव के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर घुस गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो को जिला अस्पताल रेफर किया है।

कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम (24) अपनी चचेरी बहन सुनैना (22) व रतिभान (52) के साथ सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब बेंदा गांव से बाइक से कमासिन जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। इससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बबेरू पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। शिवम की शादी आठ मई को सतंयाव गांव में हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *