Spread the love


बांदा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग गांव पहुंचा। यहां पर पिछले दिनों कुशवाहा बिरादरी के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जल्द इसकी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। शासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। विधायक विशम्भर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, अमरनाथ मौर्य, अनिल प्रधान विधायक कर्वी, मंजुला विवेक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, सूर्यपाल यादव चेयरमैन बबेरू, प्रदेश महासचिव महिला सभा किरन यादव, राजेश शिवहरे, हरिश्चंद्र सोनकर, रामनिहोर, मुन्ना, पुष्पेद्र श्रीवास्तव रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *