बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी कमतू पाल (90) मंगलवार की देर शाम अपने घर से खाना खाकर दूसरे घर में सोने जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पुत्र भोला ने बताया कि मृतक के 11 बीघा खेती है। चार पुत्र हैं। मां का निधन बहुत समय पहले हो चुका है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
सैमरी गांव निवासी सुशील (17) मंगलवार को सुबह चारपाई में सो रहा था। इसी दौरान सर्प ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई अंकित ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
