
हंगामा काटने वाला राजेश
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस जंक्शन स्टेशन से गुजरने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में करनाल निवासी एक व्यक्ति द्वितीय श्रेणी के कोच में सफर कर रहा था। इस युवक ने शराब के नशे में बोगी में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने व्यक्ति को पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया। इसका जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए चालान किया गया।
बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन के द्वितीय श्रेणी कोच में सवार राजेश मिश्रा पुत्र लक्ष्मण मिश्रा निवासी मोतीनगर मायापुरी राजीव गांधी मार्ग करनाल थाना सिविल लाइन हरियाणा सफर कर रहा था। यात्रियों का कहना था कि यह व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना हाथरस जंक्शन स्टेशन पर जीआरपी को दी गई।
जीआरपी ने इस व्यक्ति को ट्रेन से उतार लिया। जिला अस्पताल में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। उसके बाद उसका धारा 145 में चालान कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा का कहना है कि हाथरस जंक्शन स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में हंगामा किया जा रहा था। इस व्यक्ति का धारा 145 में चालान कर दिया गया है।
