Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST

चित्रकूट । झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत भौंरी गांव के पास बाइक से घर जा रहे एचडीएफसी बैंक कर्मी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बैक कर्मी की मौत हो गई। चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

रैपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर बेलरी निवासी रामहित उर्फ राकेश (25) पुत्र सत्यनारायण यादव प्रयागराज स्थित हंडिया में एचडीएफसी बैंक के पद पर तैनात थे। वह गुरुवार की शाम को मुख्यालय कर्वी स्थित जगदीशगंज निवासी बहन रानी देवी के यहां आए थे। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से बैंक की डयूटी करने के लिए हंडिया प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे के भौंरी गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची रैपुरा पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की।

इसकी जानकारी होते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि राकेश एक वर्ष से बैंक में कार्यरत था। दो भाई व दो बहन में वह दूसरे नंबर का था। मां गोमती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेेट नहीं पहने था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *