Spread the love


बांदा। सेवायोजन कार्यालय की ओर से जिले के बबेरू ब्लॉक कार्यालय में 27 मई दिन शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चार कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से इंटरमीडिएट तक तय की है।

तीन कंपनियों में चयनित अभ्यर्थी का कार्यक्षेत्र बांदा जिला रहेगा। मानदेय करीब आठ से दस हजार तक मिलेगा। मेले का आयोजन सुबह दस बजे से होगा। सहायक निदेशक (सेवा.) वकील अहमद अंसारी ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल के बांदा जिले के बबेरू ब्लॉक कार्यालय परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन होगा।

मेला में एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्स, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि, ब्लैक हॉण्ड सिक्योरिटी सर्विसेस व डुस्की स्टेलन कंसल्टेंसी सर्विसेस कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगेे। बताया कि कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता व उम्र तय की है। इसके तहत एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्स ने भर्ती के लिए अभ्यर्थी की उम्र 20 से 50 वर्ष तक, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या इंटर तय की है।

मानदेय 9800 रुपये मिलेगा, कार्य स्थल बांदा रहेेगा। इसी तरह पुखराज हेल्थ केयर ने अभ्यर्थी की उम्र 18 से 25 तक, शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल और मानदेय 8000 रुपये तय किया है। चयनित का कार्यस्थल बांदा रहेगा। ब्लैक हॉंड सिक्योरिटी सर्विसेस ने आयु 22 से 45 के बीच और शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल की शर्त रखी है। मानदेय 10089 और कार्य स्थल प्रदेश का कोई भी जिला हो सकता है।

डुस्की स्टेलन कन्सलटैन्सी ने आयु सीमा 18 से 35 तक और शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल तय की है। मानदेय 20700 रहेगा और कार्य स्थल हरियाणा होगा। रोजगार मेला में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी रोजगार मेला में समय से सभी शैक्षणिक कागजात की काफी व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *