Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 27 May 2023 11:32 PM IST

बांदा। मौरंग से भरे ट्रक को पीछे करते समय दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे पीछे वाले ट्रक के चालक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। साथी को कानपुर रेफर किया गया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी रामकुमार (40) ट्रक चालक था। वह साथी चालक सौखड़ थाना भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर निवासी विमल (42) के साथ फतेहपुर से शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे खाली ट्रक लेकर बांदा आ रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र में यमुना पुल के पास आगे चल रहे मौरंग से भरे ट्रक के चालक ने गाड़ी पीछे की और अनियंत्रित होकर पीछे वाले ट्रक से टकरा गया।

हादसे में पीछे के ट्रक चालक रामकुमार की मौके पर मौत हो गई। साथी विमल घायल हो गया। मृतक के बहनोई भोला प्रसाद ने बताया कि रामकुमार के परिवार में पत्नी रीता के अलावा, दो पुत्री एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि दो ट्रकों की भिड़ंत में हादसा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *