Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST

चित्रकूट। भरतकूप के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि बाइक सवार पिता अपनी पुत्री को ससुराल छोड़ कर वापस घर आ रहा था। बाइक चालक हेलमेट नही पहने हुए था।

भरतकूप थाना क्षेत्र के बंदरी निवासी 45 वर्षीय अरविंद कुमार पटेल शनिवार सुबह बाइक से अपनी पुत्री हीरामनी को ससुराल बांदा जपपद के बबेरू छोड़ने गया था । वापस घर आते समय दोपहर करीब दो बजे बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस्वे के टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मौसेरे भाई शारदा प्रसाद ने बताया कि अरविंद दो पुत्री एक पुत्र व पत्नी सोनियां देवी सहित परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर करता था । मौत की खबर सुन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *