Spread the love


चित्रकूट, राजापुर। जिले में रविवार की शाम को धूलभरी आंधी आने से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। घरों में लगे टिन टप्पर उड़ गए। हल्की बारिश होने से तापमान में खासी गिरावट आई है। एक घंटे से अधिक बारिश होने से गांव की गलियों में पानी भर गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। रविवार को लगभग 42 डिग्री तापमान शाम को गिरकर 36 डिग्री तक पहुंच गया।

आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गये। इसमें भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, क्षेत्र के मारकुंडी क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। इससे जिला मुख्यालय सहित जिले के राजापुर,मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही आदि क्षेत्रों में बिजली की आपूूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है।

इससे अंधेरा छाया हुआ है। राजापुर क्षेत्र के कमलेश तिवारी ने बताया कि राजापुर- सरधुवा मार्ग में बिजली का खंभा गिर गया। इससे रास्ते से जा रहा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। मडैय़न गांव के रमेश कुमार, गौरव कुमार ने बताया कि तेज आंधी आने से उनके गांव की सड़क किनारे लगे पेड़ गिर गए।

लोढवारा गांव के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि कर्वी लोढ़वारा मार्ग में पेड़ गिर जाने कुछ देर के लिए जाम लग गया। ग्रामीणों की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया गया। भरतकूप खंभरिया गांव के राजेश पटेल ने बताया कि भरतकूप खंभारिया मार्ग में बिजली का खंभा गिर गया है। दो स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए हैं। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। पहाड़ी क्षेत्र के अशोह गांव निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ी अशोह मार्ग में पेड़ गिर गया।

इसी तरह से अन्य स्थानों पर पेड़ गिर गए है। आंधी के कारण भौंरी क्षेत्र में भी पेड़ गिरने व बिजली के खंभे गिरने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। जिले में एक घंटे से अधिक बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में पानी भर गया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आंधी आने से कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने व तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। उसे सही कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *