Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST

बांदा। पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी महेश (26) ने रविवार को सुबह नौ बजे घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय परिजन पड़ोस में बने ग्राम सचिवालय में थे। मृतक के पिता कल्लू प्रजापति ने बताया कि एक साल पहले महेश की शादी गोरा गांव जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) में उमा के साथ हुई थी।

अभी कोई संतान नहीं है। उमा के मायके के लोग उसे लेने आने वाले थे। इस पर महेश ने उमा से मायके जाने को लेकर मना किया था। शनिवार की रात पति-पत्नी में मायके जाने की बात पर कहासुनी भी हुई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *