Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Mon, 29 May 2023 11:05 PM IST

बांदा। दबंगों पर आरोप है कि कब्जा करने की नियत से उन्होंने घर में आग लगा दी। आरोपियों ने पिता-पुत्री को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस पूर्व में दो आरोपियों का चालान कर चुकी है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को अपर एसपी से फरियाद की। उन्होंने मटौंध थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी मोहन लाल तिवारी ने बताया कि 19 मई की दोपहर करीब ढाई बजे उसके स्वजातीय पांच लोग मकान में कब्जा करने की नियत से आए और घर में आग लगा दी। वह परिवार के साथ अंदर सो रहा था। दरवाजा बाहर से बंद था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। तब तक ग्रामीण आ गए और आग बुझाकर उन्हें बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस के सामने ही आरोपियों ने उसे और उसकी पुत्री को कुल्हाड़ी व तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था और तीन भाग निकले थे। उसने मटौंध थाने में तहरीर दी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। मोहन लाल ने बताया कि आरोपी सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि पुराना मामला है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *