सेल्समैन ने ही रची थी 19 लाख लूट की साजिश, आईपीएल के सट्टा ने बना दिया लूटेरा, एसएसपी ने किया खुलासा….
मोठ (झाँसी) तहसील मोठ अंतर्गत पूँछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा के पास में नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 19 लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के अलावा डीआईजी और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन इस घटना का खुलासा चौका देने वाला हुआ है। जिसने शिकायत की वह आरोपी निकला। मालिक के 19 लाख हड़पने की मंशा से उसने लूट की साजिश रची। 27 मई को झाँसी निवासी दीपेंद्र सिंह परमार ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक वो 19 लाख रुपए से भरा बैग लेकर कोंच से पूंछ की तरफ आ रहा था, तभी सेसा गाँव के पास उसके साथ लूट हो गई। लूट की घटना को अंजाम देने वालों ने उसकी आंख में मिर्च झोंक दी थी। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। वही मामले की जांच पुलिस कर रही थी तभी पुलिस की तभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सक की सुई मुनीम पर आ गई और जब मुनीम से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह आईपीएल सट्टे में पैसा हार गया और कर्ज में डूब गया जब मालिक ने उससे कहा कि तुम को कोच जाकर पैसे लाना है तो उसके मन में लालच आ गया और अपने दोस्त के साथ घटना की साजिश रच 19 लाख की झूठी लूट की सूचना पुलिस को दे दी, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए लूटे गए 19 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
