Spread the love

सड़क हादसे में दरोगा ने कार से 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान….

मोठ (झाँसी) तहसील मोठ क्षेत्र के पूँछ थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 27 साईं कुआं पर शताब्दी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें पूरा घटनाक्रम पूँछ और मोठ थाना के मध्य का है, जहां कानपुर से झांसी की ओर जा रही शताब्दी बस पेट्रोल पंप पर जा रही थी। शताब्दी बस जैसे ही साईं कुआ के पास पहुंची थी तभी शताब्दी बस चालक बस को मोड़ने लगा। कानपुर की ओर से झाँसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना में बस में सवार रूपाली पत्नी अनुपम निवासी रहथाना, थाना बीरमपुर जिला उन्नाव और ट्रक चालक सत्यम पुत्र शिवलाल मसौली थाना मसौली जिला बाराबंकी उम्र लगभग 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हाईवे पर गश्त कर रही मोठ पुलिस के उप निरीक्षक रन सिंह एवं हमराही प्रदीप कुशवाहा, चालक विनय को सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे और घायलों को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया वही हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल झाँसी रेफर कर दिया। घटना की जांच पड़ताल में पुलिस लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *