Spread the love


बांदा। बदमाशों ने बैंक लूटने की साजिश रची थी। एक बदमाश के हाथ में आने के बाद पुलिस ने पांच घंटे ऑपरेशन चलाकर तीन और को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के दाहिने और एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोलियां पार हो गईं। सोमवार रात 11 बजे पुलिस तीन को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाई तो तीमारदारों की भीड़ लग गई।

बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि जब घटना की सूचना मिली में गश्त पर था। इसके चलते घटनास्थल पर पहुंचकर पकड़े गए बदमाश को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसने बैंक में लूट की साजिश की जानकारी दी। आनन-फानन उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सवा आठ बजे एसपी और अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र बिसंडा थाने पहुंच गए।

सीओ बबेरू राकेश कुमार, बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह, कमासिन थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और एसओजी व बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी के नेतृत्व में चार टीमें बनाकर ऑपरेशन शुरू कराया।

करीब 10 बजे कैरी हार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों को दबोचा गया। मंगलवार को चारों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ. अभिषेक प्राणायामी ने बताया कि दो बदमाशों के दाहिने पैर और एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी थी। गोली पैर के आरपार हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *