Spread the love


Police also collecting details of property of Ajit Shahi Vinod Rakesh and their relatives

माफिया विनोद उपाध्याय।(file)
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया विनोद उपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापे की कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने उसके दो भतीजों को साथ में लेकर देवरिया के बरपार गांव स्थित ससुराल में दबिश दी। लेकिन, विनोद नहीं मिला, उसके ससुर और साला दोनों फरार थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस माफिया के अन्य ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।

माफिया विनोद और उसके भाई संजय पर एसएसपी ने पहले से ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और कोर्ट से एलबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने विनोद उपाध्याय के भाइयों की तलाश में शाहपुर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर काॅलोनी में दबिश दी जहां विनोद के भाई जयप्रकाश के दो बेटे मिले।

पुलिस ने बुधवार को दोनों को साथ में लेकर विनोद के ससुराल देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरपार गांव में दबिश दी तो विनोद के ससुर अरविंद त्रिपाठी और साला प्रिंस त्रिपाठी दोनों घर से फरार थे। पुलिस दोनों बेटों से पूछताछ कर रही है।

विनोद का भाई जयप्रकाश रेलवे में ठेकेदारी करता है। विनोद के अपराध से सृजित धन को जयप्रकाश के माध्यम से जमीन की खरीद फरोख्त में लगाया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें: बहुत गहरी हैं ठेके के नेटवर्क में माफिया की जड़ें, जितना खोदो सामने आ रहे कारनामे

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *